नागपुर समाचार : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज (मंगलवार) को शहर स्थित रमन विज्ञान केंद्र द्वारा सुबह विज्ञान रैली (डिंडी) का आयोजन किया गया था। इस भव्य रैली में शहर के 12 स्कूलों से करीबन 600 छात्र शमिल हुवे थे। समाज को विज्ञान का संदेश देने वाले इस रैली के आयोजन में स्कूलों के छात्रों के साथ साथ शिक्षक भी शमिल हुवे थे।
इस रैली की शुरुवात रमन विज्ञान केंद्र गांधी सागर नागपुर से कर आज्ञाराम देवी चौक, एसटी स्टैंड चौक, मॉडल माइल चौक, गणेशपेठ, सुभाष रोड, आज्ञाराम देवी चौक से चलकर पुनः रमन विज्ञान केंद्र में प्रवेश किया।
साथ ही सुबह रमन साइंस सेंटर में राजकीय विज्ञान संस्थान नागपुर के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सुनील गनात्रा द्वारा आयोजित सर सी वी रमन स्मृति व्याख्यान हुवा। इस कार्यक्रम में रमन विज्ञान केंद्र के सभी अधिकारी और कर्मचारी साहित शहर के विज्ञान प्रेमी नागरिक शमिल हुवे थे।