- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : हास्य कलाकार सुनील पाल ने पत्रकार नवेद आजमी के जज्बो को किया सलाम

हास्य कलाकार सुनील पाल ने पत्रकार नवेद आजमी के जज्बो को किया सलाम

नागपुर समाचार : हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार सुनील पाल ने शहर के दिव्यांग पत्रकार नवेद आज़मी से मुलाक़ात की तथा उनके कार्य करने के ऊर्जावान तौर-तरीकों से प्रभावित होकर उनके होशलों को सलाम किया।

फैक्ट न्यूज़ यूट्यूब चैनल के संचालक नवेद आज़मी शारीरिक रूप से 75 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग है, उनकी हड्डी हलके से झटके से टूट जाती है। उसके बावजूद वो 5 वर्षों से बड़ी सफलता से पत्रकारिता कर रहे हैं। 

पत्रकारिता में उनके अलग-अलग विषयों में उन्होंने बड़ी समझदारी रखते हुए अपने शब्दों से सामने वालों को रिझा देते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता में निष्पक्ष विषयों हमेशा महत्व दिया है। पत्रकारिता की मर्यादाओं को लेकर बड़ी समझदारी से कार्य करते रहते हैं। उन्होंने सामान्य नागरिक से लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील तक का इंटरव्यू बड़े ही धैर्य तथा सटीक शब्दावली में लेने का सफल प्रयास किया है।

प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल ने उनसे अपने आने वाले फिल्म के प्रोजेक्ट ‘पुणे टू गोवा’ पर भी चर्चा की और नवेद आज़मी के आने वाले भविष्य के किए शुभकामनाएं दी।

सुनील पाल की फिल्म ‘मुंबई टू गोवा’ काफी हीट हुई थी। सुनील ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज के विजेता भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *