- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : नागपुर मे स्माईली वाॅकेथाॅन का भव्य आयोजन

नागपुर मे स्माईली वाॅकेथाॅन का भव्य आयोजन

नागपुर समाचार : मारवाड़ी युवा मंच, राजस्थानी महिला मंडल एव माहेश्वरी महिला समिति नागपुर के संयुक्त तत्वधान में स्माईली वाॅकेथाॅन का आयोजन किया गया। अध्यक्ष – कन्हैया मंत्री, ललिता मंत्री, संगीता मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रभारी रंजू चाण्डक, सुनंदा लड्ढा, विद्या लदॢड, माधुरी मोदी थे। सचिव सुषमा डांगरा तथा मंजू चांडक ने उपस्थित सभी का स्वागत किया।

महिला एवं पुरुष वर्ग को तीन ग्रुप में विभाजित किया गया कुल 6 टीम बनाई गई जिस का मार्ग राजस्थानी महिला मंडल से शुरू हुआ। सभी प्रतियोगिओ का उत्साह देखते ही बन रहा था। कुछ 250 लोगो ने इस वाॅकेथाॅन मे भाग लेकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाया। 

वाकेथनकघ शुरुआत महापोर दयाशंकर तिवारी, महेश बंग, डॉ. मनमोहन राठी एवं डॉ गिरधर हेड़ा द्वारा झंडा दिखाकर एवं बलून हवा में छोड़कर की गई।

  • महिला ग्रुप 40 वर्ष तक प्रथम स्थान पर प्रियंका गुप्ता, द्वितीय वेदिका मंत्री रही।
  • पुरुष ग्रुप 40 वर्ष तक प्रथम स्थान पर प्रशांत तलहार, द्वितीय गोविंद बिंझानी रहे।
  • महिला ग्रुप 40 से 60 वर्ष तक प्रथम स्थान पर रेणु कौर सिद्धी, द्वितीय अस्मिता दुरूगकर, तृतीय स्वाती कुलकर्णी तथा निशीता कोपवानी सांत्वना पुरस्कार की हकदार रही।
  • पुरुष ग्रुप 40 से 60 वर्ष तक प्रथम स्थान पर नुरुल हक़, द्वितीय आलोक केला, तृतीय मुकेश चांडक रहे।

महिला ग्रुप 60 वर्ष से उपर 3 किमी मे प्रथम स्थान पर एकता गांधी, द्वितीय सुशिला अग्रवाल तथा सभी महिला ग्रुप 60 वर्ष से उपर के पार्टिसिपेंट्स को प्रोत्साहन पुरस्कार झेनिकोन हेल्थकेयर द्वारा दिए गए। 

पुरुष ग्रुप 60 वर्ष से उपर 3 किमी मे प्रथम स्थान पर विजय रेवतकर, द्वितीय रंगराज सिंह वर्मा तथा सभी पुरुष ग्रुप 60 वर्ष से उपर के पार्टिसिपेंट्स को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। पुरुष ग्रुप 60 वर्ष से उपर 5किमी मे प्रथम स्थान पर अशोक मुंधडा तथा सभी पुरुष ग्रुप 60 वर्ष से उपर 5 किमी के पार्टिसिपेंट्स को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।  

पवन मेहाडिया तथा बलदेव चावला को स्वर्गीय कृष्णलालजी बाहेती एवं स्वर्गीय रामदेवजी बाहेती की स्मृति मे स्पेशल पुरस्कार दिए गए।

सभी पुरस्कार होप हॉस्पीटल ऐंड आयुष्मान होप ग्रुप, विप्र फाउंडेशन, लेट देवकीबाई बंग इंग्लिश मिडीयम हाई स्कूल ऐंड जूनियर काॅलेज, हिंगना, अल्का भांगडीया, एशियन किडनी हॉस्पीटल के डॉ. समिर चौबे, दिलीप मानेवाला, क्विक मी हार्डवेयर, हेयर हैबिट्स, युवान किड्स, होटल सन स्टार व्दारा स्पांसर किए गए।

मंच संचालन सरिता सारडा एवं शुभा धिरन द्वारा किया गया। सचिव हेमंत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूर्व अध्यक्षा प्रमिला मुणोद, मीना सांवल, उषा राठी की विशेष उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राजेश अग्रवाल, आदित्य भैया, हेमंत शर्मा, राजेश चांडक, लालू चांडक, महेश बजाज, गिरीश पुरोहित, दीपक अग्रवाल, हरीश राठी, सचिन अग्रवाल, विजय जोशी, विजय सारडा, अश्विन अग्रवाल, विस्वजीत भगत, राज चांडक, सुनील डागा, हिमांशु चांडक, मधुर बंग, प्रतीक बागड़ी, भावना कुलधारिया, सावित्री पचीसिया, कृष्ण सावल, ज्योति मंत्री, पूजा राठी, सुजाता मंत्री, पूनम बिंझानी, शांता सांवल, ज्योति कोठारी, अंजू माहेश्वरी, अनीता पारेख, पूजा राठी, ललिता कोठारी आदी प्रयासरत रहे। यही जानकारी प्रचार मंत्री पूनम झंवर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *