- Breaking News, नागपुर समाचार, विदर्भ

नागपूर समाचार : नागपुर के आम नदी में नाव पलटी, 5 महिला,1 पुरुष डूबे

नागपुर के आम नदी में नाव पलटी, 5 महिला, 1 पुरुष डूबे

नागपूर समाचार : नागपुर के ग्रामीण इलाके कुही में वेलतुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आज सुबह 10:30 बजे के दरमियान आम नदी में नाव पलटने से 5 महिला नदी में डूब गई। जिसमें एक महिला की जगह पर है डूबने से मौत हो गई जबकि 4 महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह महिला आज सुबह 10:30 बजे गांव के परमानंद तिजारे नाम के किसान मालिक के खेत में काम करने जा रही थी। लेकिन अचानक नदी पार करते समय छोटी नाव में पानी घुस गया। जिसके बाद नाव पानी में डूब गई इस नाव में सवार गीता रामदास निंबारते की पानी में डूबने से मौत हो गई।

जबकि मनू सुरेश सालवे, मनीषा राजू ठवकर, लक्ष्मी लोमेश्वर गिरी, मंगला देवराव भोयर व परमानंद रामचंद्र तिजारे की जान बच गयी है। इन्हे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इनका इलाज चल रहा है। और हालात नाजुक बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *