- नागपुर समाचार, सामाजिक 

“तीज क्वीन -2021 महाराष्ट्र” मीनाक्षी तिवारी, आयुषी तिवारी को ताज पहनाकर किया सम्मानित

नागपुर: दिनांक 14-08-2021 को हरियाली तीज पर्व पर तीज क्वीन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र में प्रदेश स्तर पर प्रथम विजेता रही मीनाक्षी तिवारी जी व द्वितीय विजेता रही आयुषी तिवारी जी को संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी व जिला सलाहकार गौरी कनोजे जी ,जिला संगठन मंत्री भावना सिरोटिया जी, जिला मंत्री निशा शुक्ला जी, जिला मंत्री सुनीता मांजरे जी , अपेक्षा वाघमारे जी ने तीज क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया। अम्बिका शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा सावन के महीने में तीज पर्व पर *तीज क्वीन -2021* प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व ऑनलाइन एक्टिविटी कोर्डिनेटर धारणा अवस्थी जी, सोनिया मनचन्दा जी द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी महिला प्रतिभागियों द्वारा दो चरण में भाग लिया गया। पहले राउंड में महिलाशक्तियों ने पूरे श्रृंगार में अपनी फूल साइज फोटो दी ओर दूसरे राउंड में तीज पर्व पर बड़े ही मधुर गीत गाते हुए एक एक वीडियो भेजी। *तीज क्वीन -2021* की विजेताओं को उनके क्षेत्रीय वरिश्ठ पदाधिकारियों द्वारा तीज क्वीन का ताज व प्रशंसा पत्र भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर *तीज क्वीन 2021* में प्रथम तीन विजेताओं में *श्रीमती रेखा मिश्रा जी -प्रथम, श्रीमती गुँजन मिश्रा जी -द्वितीय, श्रीमती रेखा भटनागर जी -तृतीय व श्रीमती प्रतिभा शास्त्रीय मिश्रा जी-तृतीय रही*। सभी बहनों ने मिनाक्षी तिवारी जी व आयुषी तिवारी जी को बधाई दीव विजेताओं ने सभी का धन्यवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *