- Breaking News, नागपुर समाचार

आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

नागपुर: आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था, नागपुर द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करीजी को उनके निवास पर मिलकर उनके 64 वे जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई। श्री नितिन गड़करीजी द्वारा किए गए विकासकार्य देश महत्वपूर्ण साबित हुए है। सम्पूर्ण देश में उन्होंने महामार्गो एवं पुलों का जाल बिछा दिया है। नितिनजी गड़करी जी रस्ते, महामार्ग एवं परिवहन मंत्री रहते हुए पिछले 70 वर्षों में जो कार्य नही हुए है वे उन्होंने केवल 7 वर्षों में कर दिखाए है। कोरोना काल में भी उनके द्वारा किये गए कार्य महत्वपूर्ण है।

आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा कोरोना की दूसरी लहर में पिछले 1 माह से सरकारी कोविड़ अस्पतालों में मरीजो के रिश्तेदारों को एवं फुटपाथ में रहने वाले निराधार 500 लोगो को रोज पौस्टिक भोजन वितरण किया जा रहा है। यह कार्य कोरोना खत्म होने तक संस्था द्वारा किया जाएगा इसके साथ ही जनता के लिए और क्या किया जा सकता है इस विषय पर चर्चा करने के लिए आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक सचिव श्रीमती ज्योतीताई द्विवेदी, सहसचिव श्रीमती मंजुला यादव, कोषाध्यक्ष श्री आर. पी. शर्मा संस्था के मार्गदर्शक श्री सुभाष कोटेचा इन्होंने गड़करीजी से मुलाकात की व संस्था के कार्यों से अवगत कराया।
संस्था द्वारा स्व. अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा रचित “कदम मिलकर चलना होगा” कविता की एक फ्रेम नितिन गड़करीजी जी को भेंट स्वरूप दी गई।
श्री नितिनजी गड़करीजी जी से मिलते समय आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक तथा सचिव श्रीमती ज्योतीताई द्विवेदी, सहसचिव श्रीमती मंजुला यादव, मार्गदर्शक श्री सुभाष कोटेचा, कोषाध्यक्ष श्री आर.पी. शर्मा, आदर्श द्विवेदी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *