- धार्मिक 

*राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व केसरिया भारत द्वारा कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किया गया यज्ञ व हवन*

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन द्वारा अक्षय तृतीया व श्री परशुराम जन्मोत्सव पर हवन, यज्ञ करके कोरोना महामारी से निजात दिलाने में लिए भगवान परशुराम जी से प्रार्थना की गई। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हर धार्मिक व सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लेकर विश्व कल्याण में अपनी भागीदारी बहुत ही अच्छी तरह से निभाई है। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व केसरिया भारत की संस्थापक व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के आयोजन में व ऑनलाइन कोऑर्डिनेटर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेशाध्यक्ष धारणा अवस्थी के संयोजन में यह कार्यक्रम का आवहान मंच की सभी मातृशक्तियो से किया गया व बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला। देश भर से जिसमे छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र , राजेस्थान, चंडीगढ़, बिहार, हरियाणा, फरीदाबाद आदि प्रदेशों से सभी ने सहभाग लिया। हवन कराने का उद्देश्य वातावरण में फैली प्रदूषित वायु को शुद्ध करने का है। हवन व यज्ञ में प्रमुख रूप से केसरिया भारत संगठन व RMJM से अम्बिका शर्मा, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट, मुकेश कुमार जगा, सुरेश डाबर, अजय शुक्ल, रुक्मणी तायड़े, हर्षिता दास, साध्वी प्रतिभा पांडे, सपना अवस्थी, गीता पवार, जमना कौशल, अनिता, लाडो कटारिया, रूना शर्मा प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़, विवेक पांडे प्रदेशाध्यक्ष मध्यप्रदेश, श्रीमती रेखा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , अलका शुक्ला राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अदिति भारद्वाज चेयरपर्सन चंडीगढ़, साधना सिंघवी राष्ट्रीय मंत्री, अपर्णा अग्रवाल, प्रतिभा सिंह, रेखा पांडे, हेमलता मिश्रा, कुसुम चौहान, भावना सिरोटिया, उर्मिला सिंग, अर्चना सोनी, ममता पंचोली, प्रवीणा गोस्वामी, ममता मिश्रा, सुनीता मांजरे, ज्योति पचौरी, कामिनी दुबे, पूर्णिमा शुक्ला, नीलम चौधरी, संगीता नेगी, नीना बुधौलिया, वंदना कोरी, नंदिता चौबे, रेनू शर्मा, प्रतिभा शर्मा, टाटा शोभना , सुनंदा भट्ट, शिखा साहू, सपना शर्मा, सरला पांडे आदि लोगो ने सहभाग लिया और कार्यक्रम को यशस्वी बनाया। अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने सभी सहयोगी मातृशक्तियो को केसरिया योद्धा पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *