- नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : हटाए गए 40 महिला कामगारों को काम पर वापस लो : रवि पराते हॉस्पिटल मे राष्ट्रवादी विद्यार्थी काँग्रेस का कामगार बचाव आंदोलन

नागपुर। शहर के डागा हॉस्पिटल से 1 मई कामगार दिवस के दिन 40 महिला कामगारो को काम से हटाया गया था। उन सभी महिलाओ को काम पर वापस लेने के लिए राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेसमें कामगार बचाओ आंदोलन किया। हॉस्पिटल मे 10 वर्षों से कार्यरथ सफाई कर्मचारी महिलाओ को किसी भी प्रकार की सूचना न देते हुए, कामगार दिवस के दिन काम से निकाल दिया गया था। आज उनकी मांगो को लेकर नागपुर शहर राष्ट्रवादी विद्यार्थी काँग्रेस के जिल्हाध्यक्ष रवि पराते ने डागा हॉस्पिटल मे आंदोलन किया।

रवि पराते ने आरोप लगाया है कि यह कामगारो के खिलाफ डागा हॉस्पिटल के डीन व आरोग्य अधिकारियो का रचा हु षड्यंत्र है। ऐसा क्या होगया की 10 वर्षों से सेवा देर हे महिला कामगारो को किसी भी प्रकार की सूचना ना देते हुए नई महिलाओ को काम पर रखा गया। यह कामगारो के खिलाफ सोचा समजा षड्यंत्र है। जिन्हे काम परसे हटाया है वह सभी महिलाओ ने कोविड – 19 के बुरे समय पर कोविड योद्धा बनकर डागा हॉस्पिटल की पूरी सेवा की। फिर उनके साथ अनयाय क्यू ?
40 कामगार को काम से निकालना याने 500 लोगो को भूखा मारना होता है। यह गरीब महिलाएं किराए के रूम मे इस काम के भरोसे अपने परिवार को पाल कर गुजारा करती है। जिल्हाध्यक्ष रवि पराते ने कहा है कि जल्द से जल्द ठेकेदार ने सभी कामगार महिलाओ को काम पर वापस नही लिया तो वे खुद डागा हॉस्पिटल मे आमरण उपोषण करेंगे।

आंदोलन करताओ मे राष्ट्रवादी महिला काँग्रेस शहराध्यक्ष सौ लक्ष्मीताई सावरकर, राष्ट्रवादी वाहतूक काँग्रेस शहर कार्याध्यक्ष शेख मोसीन, राष्ट्रवादी काँग्रेस शहर उपाध्यक्ष प्रमोद गारोडी, राष्ट्रवादी विद्यार्थी काँग्रेस के पश्चिम नागपुर अध्यक्ष संकेत नागपूरकर, शहर महासचिव अविनाश पार्डीकर, मध्य नागपुर कार्याध्यक्ष पवन हेडाऊ, नागपुर शहर प्रचार प्रमुख निखिल चाफेकर, सैयद खिजार अली, शहर उपाध्यक्ष कादर खान, प्रशांत तिजारे, इब्राहिम खान, वैभव देशमुख सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *