- नागपुर समाचार

विश्व सिंधी सेवा संगम ने समाजहितको को किया सम्मानित कोरोना काल मे सराहनीय कार्यों के लिए दिया अवार्ड एवं सर्टिफिकेट।

नागपुर। गत देढ़ वर्ष से कोरोना महामारी का प्रकोप पूरे विश्व मे फैला हुआ है। कोरोना लॉकडाउन से जनजीवन अस्त व्यस्त है। विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र टीम के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि ऐसे विकट परिस्थियों में संघटन ने समाज सेवा कर बेहद प्रभावित किया और समाज हित मे बेहद सराहनीय कार्य किये। उनके द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्यो से संघटन ने उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया गया जिसमें महाराष्ट्र महिला टीम को उनके बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड से नवाजा गया।

महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने टीम की अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार और महासचिव श्रीमती सुनीता जेसवानी को पूरी टीम के लिए अवार्ड प्रदान किया साथ ही मेम्बरशिप किट भी दोनों को सौंपी गई। किट में मेम्बरशिप सर्टिफिकेट, स्टीकर, बैच कार या स्कुटर स्टिकर, एक बैच और नियमावली सम्मिलित है। इसी तरह पूर्व नागपुर महिला टीम को भी अवार्ड की घोषणा की गई। साथ ही विदर्भ की महिला टीम अध्यक्ष श्रीमती कंचन जगयासी और उनकी टीम को नागपुर शहर महिला टीम को भी अवार्ड दिया जाएगा।

अन्य टीम जो एक्टिव रही उसकी भी घोषणा महाराष्ट्र अध्यक्ष द्वारा की जाएगी। डॉ हिना मुनियार और श्रीमती सुनीता जेसवानी ने दादा गोपालदास सजनानी, लायन डॉ राजू मनवानी, उषा दीदी सजनानी का आभार माना है। और विशेषकर महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का आभार मान कहा कि वे हम सभी के प्रेणास्त्रोत है।उनके नेतृत्व में हम यह सामाजिक कार्य कर रहे है।और आगे भी हमारी सभी टीम बेहतर कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *