- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर : स्वच्छ भारत अभियान नागपुर के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्री अनिलजी सोले का आशीर्वाद प्राप्त किया

स्वच्छ भारत अभियान नागपुर के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्री अनिलजी सोले का आशीर्वाद प्राप्त किया

नागपुर : नागपुर स्वच्छ भारत अभियान की नवनियुक्त टीम ने स्वच्छ भारत अभियान के अध्यक्ष, मार्गदर्शक एवं पूर्व विधायक श्री अनिलीजी सोले से मुलाकात की। मुलाकात में शहर की स्वच्छता के विषय में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। अनिलजी सोले ने विविध तरह के सुझाव सभी पदाधिकारियों को दिए और छोटे छोटे क्षेत्र से शुरुआत कर सम्पूर्ण शहर को स्वच्छ किया जाय यह बात कही। स्वच्छ भारत अभियान के संपर्क प्रमुख पालक श्री भोलानाथ सहारे के नेतृत्व में श्री अनिलजी सोले का आशिर्वाद प्राप्त किया।

स्वच्छ भारत अभियान के पूर्व नागपुर अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार अग्रवाल, अनिल कनोजे अध्यक्ष नागपुर शहर स्व.भा.अ., उपेंद्र वालदे उत्तर नागपुर अध्यक्ष स्व.भा.अ.अनिल झोले महामंत्री नागपुर शहर स्व.भा.अ., सचिन चन्दनखेड़े महामंत्री पूर्व नागपुर स्व.भा.अ., स्वप्निल भालेराव, श्रीमती ज्योति द्विवेदी, राहुल प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *