- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर : क्रिसमस के लिए पूरी तरह सज चुके हैं बाजार

नागपुर : क्रिसमस के नजदीक आते ही मार्केट में शॉपिंग का सिलसिला बढ़ गया है। मॉल्स से लेकर गिफ्ट शॉप क्रिसमस आइटम से सजाए गए हैं। क्रिसमस-डे को यादगार बनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोग दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। मार्केट में क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए कई तरह के आइटम बिक रहे हैं। इसमें सेंटा बलून काफी डिमांड में है। दुकानें क्रिसमस ट्री, रंग बिरंगी लाइटें, बलून, डेकोरेशन का सामान, सांता क्लाज की ड्रेस से सजी हुई हैं। बच्चे अपने फेवरेट सांता को खरीदने के लिए उत्साहित हैं। ज्यादातर लोग खाली ट्री लेकर जाते हैं और घर में ही सजावट करते हैं।

ऑनलाइन क्रिसमस मनाएंगे : स्टूडेन्ट पूजा केशरवानी के मुताबिक इस बार घर पर क्रिसमस ट्री सजाना है। कॉलेज बंद होने से घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट करने वाले हैं। हर बार कॉलेज में सभी क्रिसमस के एक दिन पहले लाल ड्रेस पहनकर जाते हैं, साथ ही किसी एक को सेंटा बनाते है और सेंटा सभी को चॉकलेट देता है। दोस्तों की टोली हर त्योहार को बहुत ही खास तरीके से मनाती है। इस बार सभी अपने घर से ऑनलाइन क्रिसमस मनाने वाले हैं। ट्री को सजाने के लिए स्पर्धा होगी, जिसमें सरप्राइज गिफ्ट भी हैं। 

घर पर ही मनाएंगे उत्सव : स्टूडेन्ट अबोली मेहरा के मुताबिक भले ही कोरोना के कारण घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, लेकिन घर पर ही क्रिसमस धूमधाम से मनाने वाले हैं। इसके लिए घर को सजाने का प्लान किया है। क्रिसमस के लिए बाजार में हर साइज में सेंटा ट्री उपलब्ध हैं। इसमें पॉकेट सेंटा ट्री से लेकर रूम कॉर्नर ट्री भी बिक रहे हैं। साइज के हिसाब से इसकी कीमत कम ज्यादा है। क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए बाजार में कई आइटम्स की भरमार है। इसमें स्पार्कल बॉल, गिफ्ट बॉक्स, मिनी सेंटा पैकेट, स्पार्कल सेंटा पेयर, सेंटा बैलून जैसे कई आइटम शामिल हैं। क्रिसमस के दिन सभी फ्रेन्ड्स ने रेड ड्रेस कोड रखा है। रेड ड्रेस के साथ ऑनलाइन स्पर्धा रखी है। सभी को रेड ड्रेस में सेल्फी लेनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *