नागपुर समाचार : नीट-यूजी २०२६ परीक्षा रद्द होने के बाद देश भर के छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व छात्रों ने मध्य नागपुर के बडकस चौक में विधायक व शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के मार्गदर्शन में प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक होने के कारण राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। बैनर लहराते हुए छात्र व कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा निकाय पर भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर प्रमुखता से महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव व नगरसेवक अतुल कोटेचा, युवक कांग्रेस प्रभारी कपिल ढोके, कार्यक्रम संयोजक युवक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री डॉ. मेहुल अडवाणी, अभिजीत ठाकरे, शहर महासचिव रिंकू जैन, मनीष छल्लानी, व्यापारी सेल प्रमुख श्रीकांत ढोलके, युवा नेत्री कृतल आकरे, युवा नेता आयुष राऊत, संतोष सिंग, फ़ज़ल्लुर कुरैशी, अतुल नाईक, प्रशांत ढाकने, रिजवान अंसारी उपस्थित थे।

प्रदेश महामंत्री व नगरसेवक अतुल कोटेचा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बार-बार होने वाले विवाद प्रणाली में छात्रों के विश्वास को कम कर रहे हैं। दो साल पहले हुए नीट परीक्षा विवाद की ओर भी इशारा किया, जब अनियमितताओं और डेटा लीक के आरोपों के कारण देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, अदालती सुनवाई और परीक्षा प्रणाली में संरचनात्मक सुधारों की मांग उठी थी। कोटेचा ने बताया कि लगभग इस परीक्षा में २३ लाख छात्र के साथ उनके पालक प्रभावित हुए है. सीबीआई द्वारा विस्तृत जांच और दोबारा परीक्षा का आयोजन कर जवाबदेही तय हो और पेपर लीक माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
समस्त कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के शिक्षण मंत्री का तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव डॉ मेहुल आडवाणी व प्रभारी कपिल ढोके ने भी कहा कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द करे ताकि छात्रों व अभिभावकों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल सीबीआई की जांच यह तय करेगी कि इस संगठित भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, लेकिन तब तक लाखों मेहनती छात्र दोबारा उसी मानसिक तनाव और अनिश्चितता को झेलने के लिए मजबूर हैं।
प्रदर्शनकारियो में हेमन्त कातुरे, दुर्गेश प्रधान, प्रणव भानारकर, मयूर भोसकर, संजोग येरने, आकाश गुजर, अमित ठाकुर, मोहित पांडे, रितीश मुखर्जी, आनंद अरखेल, सूर्या हिरवार, लोकेश बरडीया, संदीप देशपांडे, नकील अहमद, ऋतिक राऊत, गोविंदा अजानकर, भावेश भांगे, बिट्टू शर्मा, शिवम् बेलेकर, आदित्य वाघमारे, संबित खत्री, पंकज वैद, जय महामाला, वैभव ढोक, सुमित चव्हाण, जॉर्डन, धीरज नेवे, होमेश्वर ढोमने, सुनील मंडलेकर, चेतन निमजे, नरेंद्र सोमकुवर, सूरज बेलेकर, विक्की नारुकर, अफ़रादी शेख, सागर बनारकर, प्रीति रामटेके, आर्या लांजेवार, संध्या सोनेकर, विद्या धोगड़े, सजिया अली, हिना वानखेड़े, सुषमा भालेकर, सोनी चौधरी, शिवानी मनके, प्रियंका चव्हाण, पूनम हावड़े, संगीता भीमते, वंदना पाटिल, मेघा रगड़ाले, कंचन सवाजी, अलका आजनकर, रोशनी मेश्राम, नरेंद्र सोमकुंवर, संतोष भीमटे, प्रीति पाटिल, मीनू बाते, रिंकू देशपांडे आदि की उपस्थिति रही।




