नागपुर समाचार : नागपुर एम्बारकेशन प्वाईन्ट से हज यात्रा दिनांक 23 अप्रेल 2026 से शुरू होकर 5 मई 2026 तक रहेगी। जिसमें नागपुर, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के करीब 2400 हज यात्री नागपुर एम्बारकेशन प्वाईन्ट से रवाना होगे। नागपुर हज हाऊस से पहला जत्था आज 145 हज यात्रीयों को लेकर मदीना मुनव्वरा रवाना हो गया है। जिसमें विदर्भ के हजयात्री शामील है। हिगनघाट से मौलाना मोहम्मद बख्श कादरी साहब और उनकी पत्नी, बेटा और बेटी इनमें शामिल हैं।
हज पर रवाना होते वक्त अल अजीज एज्युकेशन एण्ड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एड.अब्दुल अमानी कुरेशी ने इनका इस्तकबाल किया और कहा कि मौलाना मोहम्मद बख्श कादरी साहब एक दीनदार और परहेज़गार शख्सियत हैं, जो हमेशा दीन की खिदमत में लगे रहते हैं।
वो कौम और मिल्लत की भलाई के लिए हर वक्त फिक्र मंद रहते हैं और लोगों को सही राह दिखाने का काम करते हैं। उनकी ज़िंदगी सादगी, अख़लाक़ और इंसानियत का बेहतरीन नमूना है। अल्लाह तआला उनके इस मुबारक सफर-ए-हज को कबूल फरमाए और उन्हें सलामती के साथ वापस लाए।
इस अवसर पर हाफीज़ अब्दुल अब्दुल रऊफ रिज़वी एड इब्राहीम बख़्श आज़ाद, अब्दुल कदीर बख्श, मुस्तफा बख़्श, भाई नियाज बख्श, अहमद रज़ा बख्श, एहतेशाम बख्श, अलीमुर्तज़ा बख्श, अब्दुल रहीम, अब्दुल रज़्ज़ाक़ मलिक, अब्दुल रज़्ज़ाक़ मामू, नदीम मामु, शेख अफ़रोज़ (सोनू बावा) हारून कुलडीया, अब्दुल अमानी कुरेशी प्रमुखता से उपस्थित थे।




