- Breaking News, नागपुर समाचार, मनपा

नागपूर समाचार : मनपा एवं ग्रीन विजिल का जन-जागरूकता अभियान

नागपुर समाचार : बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच, पृथ्वी दिवस २०२६ का संदेश यह रेखांकित करता है कि वास्तविक प्रगति संस्थानों से नहीं, बल्कि व्यक्तियों और समुदायों के सामूहिक प्रयासों से संभव है। इसी वैश्विक पहल के अनुरूप, नागपुर महानगरपालिका (मनपा) एवं ग्रीन विजिल फाउंडेशन ने धरमपेठ स्थित चिल्ड्रन्स ट्रैफिक पार्क में जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया।

इस वर्ष की थीम के अनुरूप, अभियान में यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण एक साझा जिम्मेदारी है और यह एक दीर्घकालिक निवेश भी है। ग्रीन विजिल फाउंडेशन के सदस्यों ने नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने, हरित जीवनशैली अपनाने, जल संरक्षण, कार्बन फुटप्रिंट कम करने तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया।

प्रभावी प्लेकार्ड्स और सीधे संवाद के माध्यम से समुदाय-आधारित व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए गए। अर्थ डे आर्गनाइजेशन की एशिया क्षेत्रीय निदेशक, करुणा सिंह ने नागपुर महानगरपालिका एवं ग्रीन विजिल फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु सार्थक कदम उठाने के लिए प्रेरित करने पर उन्हें बधाई दी।

इस अभियान के दौरान मनीष सोनी (पीआरओ, मनपा) की प्रमुख उपस्थिति रही। सफलतार्थ ग्रीन विजिल के समर्पित सदस्यों-कौस्तभ चटर्जी, सुरभि जयसवाल, मेहुल कोसुरकर, शीतल चौधरी, बिश्नुदेव यादव, प्रिया यादव, श्रिया जोगे, पिनाकी बनिक, पार्थ जुमडे एवं प्रतीक इस्सेम्पेल्लीवार-तथा मनपा कर्मचारियों का सहयोग रहा।