- Breaking News, Chif Reporter - Wasudeo Potbhare, IPL 2026, खेलकुद 

IPL समाचार : राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया

IPL समाचार : वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी और यशस्वी जायसवाल के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को गुवाहाटी में खेले गए आईपीएल-2026 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। इन दोनों बल्लेबाजों से पहले राजस्थान के गेंदबाजों ने कमाल किया और चेन्नई को 19.4 ओवरों में 127 रनों पर ढेर कर दिया। राजस्थान ने ये टारगेट 12.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वैभव ने 17 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। यशस्वी ने 36 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। वैभव ने चार चौके और पांच छक्के मारे तो वहीं यशस्वी ने तीन चौके और एक छक्का मारा।

इससे पहले, लगातार विकेट खोने के कारण पांच बार की चैंपियन चेन्नई का 100 के आस-पास जाना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन आखिरी ओवरों में ओवरटन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की लाज बचा ली। ओवरटन ने 43 रनों की पारी खेली। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।