नागपुर समाचार : सर्वसमावेशी, विधायक संदीप जोशी ने कहा कि बजट विकासोन्मुख और भविष्य को ध्यान में रखने वाला है। विकसित महाराष्ट्र की संकल्पना को मजबूत करते हुए तकनीक का प्रभावी उपयोग, बुनियादी ढांचे पर जोर और रोजगार सृजन के लिए बड़े पैमाने पर पदभर्ती इस बजट की प्रमुख विशेषताएं है। किसानों की कर्जमाफी राहत भरा साबित होगा।
रामटेक में फिल्म सिटी की स्थापना, बल्लारपुर में टिंबर म्यूजियम तथा नागपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं में होने वाला निवेश इस क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। कृषि, उद्योग, तकनीक, रोजगार और सामाजिक कल्याण के बीच संतुलन स्थापित करने वाला यह बजट है।




