- Breaking News, नागपुर समाचार, प्रतिक्रिया

नागपुर समाचार : शहर के विकास को निश्चित रूप से गति मिलेगी – विधायक कृष्णा खोपड़े

नागपुर समाचार : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में पेश किए गए बजट में नए नागपुर की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही रिंग रोड और नागपुर मेट्रो के लिए आर्थिक प्रावधान किया गया है। नागपुर में महाराष्ट्र आरोग्य संस्था की स्थापना भी की जाएगी, जिससे शहर के विकास को निश्चित रूप से गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि रामटेक में चित्रनगरी के साथ-साथ रामसृष्टि और कालिदास सृष्टी का भी निर्माण किया जाएगा।

इसके अलावा ऐतिहासिक किलों के विकास के लिए भी निधि की व्यवस्था की गई है, जिससे किलों के संरक्षण की अवधारणा को मजबूती मिलेगी। इस बजट में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर लोन विवर स्कीम के तहत कर्ज माफी योजना का भी उल्लेख किया गया है, जिससे राज्य के किसानों को राहत मिलेगी। यह प्रतिक्रिया विधायक कृष्णा खोपड़े ने व्यक्त की।