नागपूर समाचार : मनपा स्थायी समिति चेयरमेन शिवानी दानी ने कहा कि ७.६९ लाख करोड़ के आकार का महाराष्ट्र का बजट विकास, आर्थिक अनुशासन और बुनियादी ढांचे में बड़ी छलांग लगाने का स्पष्ट रोडमैप पेश करता है।
राज्य की आर्थिक वृद्धि दर लगभग ७.६ प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है और इस बजट से यह स्पष्ट होता है कि देश की अर्थव्यवस्था में महाराष्ट्र की अग्रणी भूमिका और मजबूत होगी।




