- Breaking News, नागपुर समाचार, प्रतिक्रिया

नागपूर समाचार : प्रगति का ठोस रोड मैप – विधायक प्रवीण दटके

नागपूर समाचार : भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने बजट को महाराष्ट्र की प्रगति का ठोस रोड मैप बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दस्तावेज है जो उद्योग, कृषि, बुनियादी ढांचे और युवाओं के अवसरों के नए मार्ग को प्रदर्शित करता है।

यह बजट विकसित महाराष्ट्र की संकल्पना को वास्तविकता में बदलने वाला, प्रगतिशील और सर्वसमावेशी दृष्टिकोण रखने वाला बजट है। इस बजट में नागपुर और पूरे विदर्भ के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य की प्रगति का ठोस रोडमैप है।