नागपुर समाचार : प्लाट क्र. १५९, बाबा बगदादिया नगर, झिंगाबाई टाकली, नागपुर स्थित डेकोरेशन गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई। इसकी जानकारी तत्काल मनपा के दमकल विभाग को दी गई। मनपा दमकल विभाग के कर्मचारियोंन ने फायर टेंडर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग को नियंत्रित करना शुरू कर दिया।
आग की सूचना मिलने पर कलमना, गंजीपेठ, सिविल व सुगत नगर अग्निशमन केंद्र के फायर टेंडर द्वारा कर्मचारियों ने आग बुझाई। समाचार लिखे जाने तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया था। इस आग की घटना में हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है।




