- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर मे दिनांक 10 से 14 नवंबर 2025 के दौरान होगा, “संविधान – एक चित्रात्मक अभिव्यक्ति” प्रदर्शनी का आयोजन

नागपूर समाचार : दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संविधान का अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 10 से 14 नवंबर 2025 को “संविधान- एक चित्रात्मक अभिव्यक्ति” प्रदर्शनी का आयोजन दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर परिसर मे सुबह 11 बजे से 6 बजे तक किया जा रहा है| इस विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ दिनांक 10 नवंबर 2025, शाम 4 बजे किया जाएगा|

संविधान के 75 वर्ष पुर्ती के उपलक्ष मे ‘संविधान का अमृत महोत्सव’ देश भर मे मनाया जा रहा है, इसी के अंतर्गत केंद्र द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| इसी शृंखला मे 75 छायाचित्रों की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है| इसमे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन एवं संविधान से संबंधित छायाचित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा|

इसमे 10 स्थानों की दशभूमी – जन्मभूमी, निर्धारभूमी, संकल्पभूमी, क्रांतिभूमी, मुक्तिभूमी, प्रेरणाभूमी, विद्याभूमी, धम्मभूमी, दीक्षाभूमी, एवं चैत्यभूमी के छायाचित्रों के साथ ही महु से लेकर मुंबई तक के अन्य विशेष चित्रो का समावेश रहेंगा| जिनमे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जन्म से लेकर महापरिनिर्वाण तक के चित्र सम्मिलित रहेंगे| इस प्रदर्शनी मे सम्मिलित सभी छायाचित्र सुप्रसिध्द फोटो जर्नलिस्ट श्री शेखर सोनी द्वारा चित्रित है|

प्रदर्शनी मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे उपस्थित रहकर इन विशेष चित्रों को देखने का आनंद उठाए, ऐसा आवाहन दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशिका श्रीमती आस्था कार्लेकर एवं सुप्रसिध्द फोटो जर्नलिस्ट श्री शेखर सोनी द्वारा किया गया है| प्रदर्शनी नि:शुल्क है| आप सभी सादर आमंत्रित है|