- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : ‘श्रावणसरी – श्रावण क्वीन’ एवं नृत्य प्रतियोगिता का किया आयोजन

नागपुर समाचार : श्रावणसरी बरसल्या नृत्यांगना भारी नागपुर विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन, माहेश्वरी भवन, नागपुर में ‘श्रावणसरी – श्रावण क्वीन’ एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका संगीता गावंडे रही और उन्हें श्री विजय जी गावंडे का सहयोग प्राप्त हुआ। इस आकर्षक व भव्य नृत्य प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में छिपी कला व प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।इस मंच पर लोकगीत, नृत्य- नाटिका एवं नृत्य स्पर्धाएं महिलाओं व युवतियों के बीच आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हास्य नाटिका ‘स्त्री सशक्तिकरण’, ‘मंगळागौरी’ तथा ‘श्रावण मास की विशेषता’ जैसे विषयों पर नाटक एवं फिल्म क्लिप्स प्रस्तुत की गईं। साथ ही हुनर डांस, फैशन वॉक, किशोरी राउंड, बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड, जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं। निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ कलाकृतियों व प्रदर्शन को पुरस्कृत किया : फ्लॉवर क्वीन- एंजल दहाके राधा- कृष्ण जोडी- हनी दुबे, ऍशली तिवारी लहान मुलांचा सोलो डान्स- दर्शिका खंते सिनियर डान्स ग्रूप- लता घाटे (५९ वर्षे) मंगळागौरी पुण्यश्लोक अहिल्या देवी मंगळागौरी ग्रुप उत्कृष्ट कलाकारों को बेस्ट परफॉर्मर प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। छोटे बच्चों व किशोरी छात्राओं ने भी सांस्कृतिक नृत्य, गीत व फैशन शो में भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में वृंदाताई ठाकरे (महिला शहर अध्यक्ष), ‘तूफान एक नशा’ के हीरो प्रेम धिराल, स्मिता कडू, पिंकी शर्मा, सुनील बालबुधे, लहानुजी इंगळे, डॉ. रसिका राजीव गोंढाले, जयश्री कांबळे, संध्याताई फंदी, अलिशा मोहम्मद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रिनेश जाने ने किया। वसंत प्रभा म्युजिक अकॅडमी इनका विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *