- मनोरंजन

अंतरंग अंतरराष्ट्रीय काव्यमहोत्सव २०२० सफलतापूर्वक संपन्न |

मुंबई- दि. २९ सितंबर

ब्लाइंड कार्ड्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत अंतरंग अंतरराष्ट्रीय काव्यमहोत्सव-२०२० का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। इस महोत्सव का समापन कार्यक्रम हाल ही में संपन्न हुआ|इस समय, सर्वश्रेष्ठ पांच काव्यकृतीयो को चयनित कर पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मराठी, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं की प्रत्येकी छह कविताओं को विशेष सम्मान से पुरस्कृत कर, ब्लाइंड कार्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइम रिकॉग्निशन अवार्ड से एक कविता को गौरवान्वित किया गया। इसके अलावा, भाग लेने वाले सभी कवियों को काव्यप्रेरणा प्रमाणपत्र देकर नवाजा गया है।

इसमे पहला क्रमांक ‘२६/११ पराक्रमाची आज गरज आहे’ (कवि संजय पालवे-पाटिल, महाराष्ट्र, भारत), द्वितीय – ‘जस्टिस फॉर ऑल’(कवि केफस नंटप एडम्स, नाइजीरिया), तृतीय – ‘यथार्थ’ (कवि जयेश मकवाना, गुजरात, भारत), चौथा – ‘एन एथिकल टेस्ट’ (कवि अनुरेख फुकन, आसाम, भारत) और पाँचवाँ – व्हेअर डज द गॉड एक्सिस्ट’ (कवि डैनियल रिज़वी, मध्य प्रदेश, भारत) इन कविताओ को मिला हैं। साथ ही, ब्लाइंड कार्ड्स स्पेशल रिकॉग्निशन के लिए कविता ‘सोचता हूं ’(कवि नीरज नगर, मध्य प्रदेश, भारत) का चयन किया गया है।
अंतरंग काव्यमहोत्सव के आयोजक, निर्देशक सूराज कुटे और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित लघुफिल्म ‘पाखर’ के गीतकार और कवि गणराज मधु परीक्षक थे।

महाराष्ट्र राज्यमंत्री मा.बच्चू उर्फ ​​ओमप्रकाश कडू इन्होने इस महोत्सव को शुभ कामनाएँ दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंगोलिया डब्ल्यूसीपी की और से आँनररी डि.लिट.प्राप्त ‘महावाक्य’कार महाकवि सुधाकर गायधनी, मँग्नम आँनर अवार्ड और युनेस्को क्लब अवाँर्डसे सम्मानित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, नाटककार, निर्देशक डाॅ.सतिश पावडे, निर्देशक और ‘मुळशी पँटर्न’ फिल्म के गीतकार प्रणित कुलकर्णी, लाइफ कोच मिलींद सोसे, कवि और राष्ट्रीय स्तर के डिबेटर सुमित बुधिराजा, प्रतिदिन अखबार और वृत्तकेसरी के संपादक नानक आहूजा, मुंबई ब्यूरो चीफ विनोद राऊत इन्होने अपनी शुभकामनाएं दीं। साथही सिरीयस मेन इस हिंदी फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनय करनेवाले अभिनेता शरद जाधव, कास्टिंग निर्देशक यश शेलार, अभिनेत्री रजनी देशभ्रतार, अभिनेत्री रेणुका भिडे और सहायक टीम के आकाश मसराम इन्होने शुभकामनाएं देकर सभी सहभागी कवीयो का अभिनंदन किया। पुष्पराज कुटे इन्होने इस काव्यमहोत्सव की सफलता के लिए विशेष योगदान दिया।
इस ऑनलाइन कविता समारोह में भाग लेने के लिए कोई उम्र या विषय प्रतिबंध नहीं था। अंग्रेजी, मराठी और हिंदी में दुनिया भर की सभी कविताओं को ब्लाइंड कार्ड्स एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर प्रकाशित किया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली लोगों को अपनी कविताएँ प्रस्तुत करने का अवसर मिला है, ऐसी प्रतिक्रिया भारत और दुनिया भर से आयी है।
प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित भारत के विभिन्न राज्यों के काव्य प्रेमियों ने भाग लिया । अंतरराष्ट्रीय आयोजन में संयुक्त राज्य अमेरिका, फिलीपींस, नाइजीरिया, अफ्रीका, पाकिस्तान और कई अन्य देशों के प्रतियोगियों ने भी भाग लिया।
“कविता महोत्सव में कवियों और नौसिखियों को अपनी कला, कौशल और काव्य प्रतिभाओं को दुनिया के सामने लाने के लिए एक विश्वस्तरीय मंच प्रदान होना चाहिए। इसमें कवियों को उनके भावी काव्य करियर के लिए भी प्रेरित करना चाहिए। उनकी भाव भावना, समाज के प्रति दृष्टीकोन, प्यार, प्रकृति, मानवी रिश्ते, मानवता। ऐसे अन्य कई विषयो पर अपनी सोच व्यक्त करने का मौका मिलना चाहिये l आयोजक सूराज कुटे ने कहा, कि इस कविता महोत्सव को वैश्विक स्तर पर आत्म-जागरूकता व्यक्त करने के लिए एक काव्यात्मक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया था.

NBP NEWS 24 न्यूज़ पोर्टल पर विज्ञापन एवं समाचार हेतु संपर्क करें :
👉 9823461488
www.nbp-news24.in

 

 

 

 

 

(ब्र्ड्ड्््र्ड्ड््र्र्ड्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *