- Breaking News, Meeting, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : स्थानिया निकाय चुनाव के पहले एक्टिव मोड़ पर सरकार, नगर पंचायतों को जारी किए 50 करोड़ रुपए

नागपुर समाचार : राज्य में साल के आखिर में महानगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव प्रस्तावित है। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग काम में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार भी एक्टिव मोड़ पर आ गई है। राज्य सरकार ने नागपुर और चंद्रपुर जिले में मौजूद नगर पंचायतों में विकास के लिए 50 करोड़ की राशि जारी की है। यह राशि दोनों जिलों की विभिन्न नगर पंचायतों में वितरित की जाएगी। 

बुधवार को राज्य सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों की नगर पंचायतों में विकास के लिए 500 करोड़ रुपए जारी किया। इन जिलों में विदर्भ के नागपुर और चंद्रपुर जिले का भी समावेश है। सरकार ने नागपुर जिले के कामठी, महादुला, पिंपला और बहादुरा नगर पंचायत के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। आप को बता दें कि, यह सभी नगर पंचायत राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले के विधानसभा क्षेत्र में आती है।

नागपुर के साथ चंद्रपुर जिले की बल्लारशाह और पोंचूर्ण नगर पंचायत के लिए भी 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के विधानसभा क्षेत्र में आने वाली दोनों नगर पंचायतों में बराबर में राशि वितरित की जाएगी। इसी के साथ बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ और देउलगांव के लिए पांच करोड़ की राशि जारी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *