- Breaking News, क्राईम खबर , नागपुर पुलिस, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : मानकापुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, अन्य मामलों का भी हुआ खुलासा

नागपुर समाचार : मानकापुर पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानी पर चोरी के चार मामलों का भी खुलासा हुआ है। हालांकि चोरी के इन मामलो में उनका एक अन्य साथी अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए इन आरोपियों में असलम काजी और करण पाटिल का समावेश है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले झींगा बाई टाकली के राष्ट्र संत नगर में एक घर में सेंधमारी कर सोने चांदी के आभूषण सहित घर में रखि एक स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर ली थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान ही पुलिस को असलम काजी हाथ लगा था जिसने करण पाटिल के साथ मिलकर शहर के यशोधरा नगर और कलमना पुलिस थाना अंतर्गत भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी। 

पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर चोरी के चार मामलों का खुलासा करते हुए करीब साढ़े 3 लाख रूपये का माल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का कुछ माल उन्होंने अपने एक सुनार साथी को दिया है जिसके चलते उसकी भी तलाश पुलिस कर रही है।