■ फड़नवी बोले- नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास
नागपुर समाचार : आम जनता की समस्याओं को जानने और निवारण के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को जनता दरबार लगाया। नागपुर के सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में विदर्भ सहित राज्य भर से नागरिक पहुंचे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि, जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री हर महीने अपने गृह जिले नागपुर में जनता दरबार लगाते हैं। पिछले महीने भी मुख्यमंत्री ने दरबार लगाया था। जिसमें 2000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। वहीँ शनिवार को लगाए जनता दरबार में 5000 हजार से ज्यादा नागरिक अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जनता दरबार में नागपुर, विदर्भ सहित राज्य के अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे।
जनता की समस्या को दूर करने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा, “हर महीने जनता से मुलाकात का कार्यक्रम रखता हूँ। पिछले महीने भी इसका आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता की समस्या को एक करते हैं। और उन विभगों को भेजते हैं। शिकायत का क्या हुआ, कोई कार्रवाई की गई या नहीं इसको जानकारी लेते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, जनता की समस्या दूर हो यह हमारा एक प्रयास है।”