- Breaking News

मुंबई समाचार : जातिगत जनगणना पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस, जातिगत जनगणना को बताया सामाजिक न्याय के नए अध्याय की शुरुआत

मुंबई समाचार : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत में सामाजिक न्याय का एक नया पर्व शुरू करेगा और इससे उन पिछड़े वर्गों को न्याय मिलेगा, जिन्हें अब तक योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाया।

फडणवीस ने मोदी सरकार का यह फैसला न केवल ऐतिहासिक बताया कहा की इससे सरकार को सटीक आंकड़े मिलेंगे जिससे योग्य और वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ सही रूप से पहुंचाया जा सकेगा। इसके साथ ही CM ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने जातिगत जनगणना की घोषणा की थी लेकिन पार्टी के दबाव के कारण पीछे हट गए थे।इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति करने के भी आरोप लगाए। 

फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि, इस निर्णय के माध्यम से देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *