- Breaking News, IPL 2025, खेलकुद 

IPL समाचार : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 2 रन से हराया, आवेश खान ने पलटा मैच

IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 2 रन से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाये। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना पाई।

राजस्थान रॉयल्स को 3 ओवर में 25 रन चाहिए थे। इसके बाद आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने यशस्वी जायसवाल,रियान पराग और शिमरोन हेटमायर को आउट करके मैच पलट दिया। उन्होंनेआखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किए। लखनऊ सुपर जायंट्स के 8 मैच में 10 अंक हो गए। वह चौथे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स 8 मैच में 4 अंक के साथ 8वें नंबर पर। लखनऊ को अगला मैच 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। राजस्थान को अगला मैच 24 अप्रैल को बेंगलुरु से खेलना है।

लखनऊ सुपर जायंट्स को 180 तक पहुंचने में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अब्दुल समद की अहम भूमिका रही। वह 10 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में 26 रन ठोके। उन्होंने 4 छक्के लगाये और 2 रन दौड़कर लिये। डेविड मिलर ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 1 रन लिया था।

राजस्थान के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 52 गेंद पर 74 रन ठोके। डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने 20 गेंद पर 34 रन बनाए। दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। रियान पराग ने 26 गेंद पर 39 और शिमरोन हेटमायर ने 7 गेंद पर 12 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 6 और शुभमन दुबे 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

अब्दुल समद के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्कराम 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन 8 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष बदोनी 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के लिए वानिंदु हसरंगा ने 31 रन देकर 2, जबकि तुषार देशपांडे ने 26, संदीप शर्मा ने 55 और जोफ्रा आर्चर ने 32 रन देकर 1-1 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *