- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : जनसेवा और संगीत के साथ मनाया गया मंत्री आशीष जायसवाल का जन्मदिन

नागपुर समाचार : रामटेक विधायक और महायुति सरकार में राज्यमंत्री आशीष जायसवाल तीन अप्रैल को 54 वर्ष को गए। जायसवाल के जन्मदिन शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा जनसेवा और संगीत के सात मनाया गया। जन्मदिन मनाने कन्हान के केमिकल कंपनी मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं, बच्चियों और दिव्यांगों को सामग्री बांटी गई।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रही। जहां शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री जायसवाल का अभिवादन किया गया। इस खास मौके पर लाइव कॉन्सर्ट का भी आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर गायिका और इंडियन आइडल फेम श्रद्धा मिश्रा और इंडियन आइडल फेम तबिश अली ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे माहौल में संगीत और उमंग का जश्न देखने को मिला।

इस आयोजन की खास बात सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि समाजसेवा भी रही। जन्मदिन के इस अवसर पर विभिन्न समाजोपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। जिसमे 30 जरुरत मंदो को 30 हाथगाड़िय, 25 साइकिलें, दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल, चार जरुरत मंदो को डिस्पोज़ेबल कटोरी व प्लेट बनाने वाली चार मशीन सहित 50 से अधिक जरूरत मंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *