- Breaking News, नागपुर समाचार

विदर्भ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ का बचाव अभियान शुरू

नागपुर : विदर्भ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान शुरू, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से विदर्भ और आस-पास के बाढ़ वाले इलाकों से बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 

भारतीय सेना के जवानों ने आज नागपुर के गोंदपिपरी और अंबोरा गाँव से बच्चों और महिलाओं सहित 39 लोगों को बचाया। जबकि NDRF ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर में बाढ़ से प्रभावित किनारे के गावों, भंडारा शहर को भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित किया, यहां के घर पानी में डूबे हुए हैं।

विदर्भ संभाग के जिलों में जारी बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर पुणे से नागपुर तक एनडीआरएफ की 4 टीमों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। नागपुर में रविवार को हुई भारी वर्षा के बाद एक नवनिर्मित पुल का एक हिस्सा ढह गया और पानी के धारा में बह गया। मध्य प्रदेश में नदियों में भारी वर्षा के कारण महाराष्ट्र में कई नदियों के जल स्तर में वृद्धि हुई, जिससे पुल के गिरने का खतरा पैदा हो गया है।

7 thoughts on “विदर्भ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ का बचाव अभियान शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *