- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : शहर द्वारा नागरिकों के लिए शिकायत शिविर का हुआ आयोजन

नागपुर समाचार : नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को सुनने के लिए शनिवार को नागपुर शहर के सभी पुलिस थाना में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने स्वयं इन शिवरों में उपस्थित होकर लोगों की शिकायतों को सुना और उनका निवारण भी किया। 

इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त डॉक्टर सिंगल भी जरिपटका थाने में पहुंचे और लोगों की शिकायतों को सुना। शनिवार को कमोवेश शहर के सभी पुलिस थानों में लोगों की भीड़ नजर आई। 

दरअसल पुलिस आयुक्त डॉक्टर सिंगल के निर्देश के बाद लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए एक दिन का शिकायत निवारण शिवर का आयोजन किया गया था। हालांकि इस अवसर पर लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों से अपनी शिकायतें साझा कर समाधान भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *