- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नरेश बर्डे की ओबीसी मोर्चा पश्चिम नागपुर के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति

नागपुर समाचार : भाजपा पश्चिम नागपुर के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पद पर पुनः नरेश बर्डे की नियुक्ति की गई हैं। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर पश्चिम नागपुर ओबीसी मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं ने उन्हे शुभकामनाए दी तथा पश्चिम नागपुर ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम में खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में नरेश बर्डे ने समस्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ जिम्मेदारी निभाने के मंत्र बताएं।

इस कार्यक्रम में नरेश वामनराव बरडे (अध्यक्ष), सुरेश केशवराव कोंगे (महामंत्री), शशिकांत हरडे (महामंत्री), अनिल बाहे(महामंत्री), प्रकाश जयनारायण वर्मा( महामंत्री), ज्ञानेश्वर ससनकर (महामंत्री), सुरेश शामराव कालभुत (महामंत्री), सौ. किरणताई निखाडे, अशोक (बबलु) बुरेवार, शैलेश पंचवटे, सौ. नमिता नरेश चोपकर, विजय मोटघरे, विठ्ठलराव चोपडे, प्रविन शंगनवार, अजिंक्य मिरासे, निम्बुलाल वर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *