- Breaking News

सोने चांदी के व्यापारियों को ठगने वाला महाजन गिरफ्तार।

NBP NEWS 24

31/07/2020

नागपुर:- सोने चांदी के व्यापारियों को लाखों का चूना लगाने वाले आशुतोष महाजन को पुलिस तथा उत्तर भारतीय व्यापारी संघटन के अध्यक्ष मनोज सोनी के प्रयासों से गिरफ्तार किया गया। उत्तर भारतीय व्यापारी संघटन के अध्यक्ष मनोज सोनी को कई व्यापारियों द्वारा शिकायत मिली की आशुतोष महाजन नाम का व्यक्ति सराफा व्यापारी को चुना लगाकर भाग गया है। तब मनोज सोनी जी ने शहर अध्यक्ष श्री रामप्रताप शुक्ला जी के मार्गदर्शन पर तहसील पुलिस स्टेशन तथा अजनी पुलिस स्टेशन पर व्यपारियो की शिकायत दर्ज करवाई तथा पुलिस महाजन के बारे में बताया तब तहसील पुलिस थाने के थानेदार जयेश भंडारकर जी ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा उनकी टीम ने मेहनत करके आशुतोष महाजन को पकड़ लिया। व्यापारियों का सोना उसके पास से जप्त किया उक्त आरोपी के पकड़े जाने पर व्यापारियों ने तहसील पुलिस के थानेदार जयेश भंडारकर का मनोज सोनी, अभय कोठारी, उत्तम कश्यप, सत्यम पूरी, डाम्बरे जी, इंकाने एवं अन्य व्यापारियों ने सत्कार किया।