- Breaking News, नागपुर समाचार, शीत सत्र २०२३

नागपूर हिवाळी अधिवेशन : विधान सभा में पहले दिन नहीं हुआ कोई कामकाज

कल तक के लिए सभा की कार्यवाही स्थगित

नागपुर हिवाळी अधिवेशन : आज राज्य की उपराजधानी नागपुर में शीतकालीन सत्र का पहला दिन विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुआ और इसके कुछ ही देर बाद जल्द ही समाप्त भी हो गया.

वहीं, विधान सभा में पहले दिन कोई कामकाज नहीं हुआ और सभा समाप्त हो गई. सभा की सभी कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है.  

सभा के दौरान सरकार की ओर से पांच सरकारी विधेयक पेश किये गये. सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार द्वारा पेश किया गया स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया गया.