- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : ऐसा काम करो दुनिया में इनोवेशन के लिए पहचाना जाए जीएमसी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया आवाहन

नागपुर समाचार : दो दिन के दौरे के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को नागपुर पहुंची। जहां वह मेडिकल के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान बोलते हुए उन्होने अस्पताल प्रबंधन से इनोवेशन सहित अफॉर्डबल हेल्थ केयर के लिए प्रयास करने का आवाहन किया। राष्ट्रपति ने कहा, “देश की विकास यात्रा में मेडिकल को यह तय करना चाहिए की मेडिकल रिसर्च और हेल्थ केयर में अग्रणी बनाने का लक्ष लेकर चलना चाहिए।”

महामहिम ने कहा, “मेडिकल को अफॉर्डबल हेल्थ केयर के लिए प्रयास करना चाहिए की जिससे की सारे विश्व के लोग यहाँ चिकित्सा के लिए आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, काम इस तरह से होने चाहिए की इस कॉलेज को इन्वोवेशन के लिए पहचाना जाये। राष्ट्रपति ने यह भी कहा की चिकित्सा के क्षेत्र में बढ़ते तकनीकी प्रयोगो के चलते मौलिक परिवर्तन आ सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इसे नई दिशाए प्राप्त होंगी।”

शताब्दी वर्ष में मेडिकल का हो अहम् योगदान

जीएमसी के 75 साल पुरे होने पर अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने अस्पताल को गौरव का प्रतीक बताया और कहा की चिकित्सा सस्ती हो यह समय की आवश्यकता है। इसमें असमानता एक बड़ी समस्या है। विकसित समाज की पहचान ही है की चिकित्सा सुगम हो और आसानी से मिले।”

राष्ट्रपति ने कहा कि, “जीएमसी की यात्रा देश की स्वतंत्रता की यात्रा के साथ चल रही है। जब स्वतंत्रता के 100 साल हो जायेंगे तब ये कॉलेज भी अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाएगा। 2047 तक देश को शक्तिशाली बनाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है इसमें जीएमसी का भी योगदान होना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *