- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागपुर की मंजूषा किंजवडेकर के काव्य संग्रह “सुचित्रा” को प्रतिष्ठित कादंबरी पुरस्कार

नागपुर समाचार  : अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध संस्था कादम्बरी द्वारा 4 नवंबर 2023 को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में नागपुर (महाराष्ट्र) की कवयित्री मंजूषा किंजवडेकर को उनके काव्य संग्रह “सुचित्रा” के लिए सम्मानित किया गया।

शहीद स्मारक गोल बाजार, जबलपुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में संस्था द्वारा साहित्य की विविध विधाओं की चयनित कृतियों के साहित्यकारों को शाल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र, नकद राशि से सम्मानित किया गया।

मंजूषा किंजवडेकर को उनके काव्य संग्रह “सुचित्रा” के लिए “लीला विश्वंभर मिश्रा सम्मान” 2023 से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आचार्य भगवत दुबे दादा ,माँ साध्वी विभानंद गिरी,मठाधीश अखिलेशानंद जी के मंगलाशीष प्राप्त हुए। इस अवसर पर अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डा ए डी एन बाजपेयी , डा कैलाश गुप्ता, डा विनय पाठक , डा पी पी पिंजरकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *