- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : शहर भाजपा ने मनाया 43 वा स्थापना दिवस

हाइलाइट.. ‌

  • भाजपा कार्यकर्ता गल्ली का नेता : विनोद तावडे
  • नागरिको के सुख दुःख का साथी भाजपा कार्यकर्ता : विनोद तावडे

नागपूर समाचार : 1980 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी तथा वरिष्ठ नेता लोहपुरुष लालकृष्ण आडवाणी ने जिस संकल्प के साथ भाजपा पार्टी की स्थापना की थी। उसी विशाल पार्टी के 43 वे स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर भाजपा द्वारा शिक्षक सहकारी बैंक के सभागृह में आयोजित सम्मेलन में संबोधित हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षो से देश की जनता को विकास प्राप्त हो रहा है। जिसे हम कार्यकेताओ को निरंतर बरकरार रखने की जिम्मेदारी है।मोदीजी, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस ने देश की विकास को नए आयाम तक पहुचाया उससे पूरी दुनिया अचंभे में है। तावड़े ने अपने भाषण में कहा की राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर के नेता अपने अपने क्षेत्र में देश में विकास की योजनाओं को क्रियान्वित करने में दिन रात लगे है, परंतु समाज के अंतिम व्यक्ति के दुख सुख का साथी हम याने भाजपा कार्यकर्ताओ को रखने की जवाबदारी है। हम सभी कार्यकर्ता गली मोहल्लों के नेता है यह हमे समझना पड़ेगा!

इसके पूर्व तिलक पुतला स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर विनोद तावड़े के हस्ते पार्टी का झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष तथा विधायक प्रवीण दटके, संगठन मंत्री डा उपेंद्र कोठेकर, विधायक कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, विकास कुंभारे, पूर्व खासदार डॉ विकास महात्त्मे, पूर्व विधायक सुधाकर देशमुख, गिरीश व्यास, अनिल सोले, डॉ मिलिंद माने, सुधाकर कोहळे, उपाध्यक्ष संजय भेंडे, पूर्व महापौर संदीप जोशी, दयाशंकर तिवारी, प्रदेश सचिव धर्मपाल मेश्राम मंचासिन थे। अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओ को ऑनलाइन संबोधित किया गया। विस्तारक गुड्डू त्रिवेदी ने कुशल मंच संचालन तथा आभार सुबोध आचार्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *