- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच नागपुर की शाखा द्वारा महिला दिवस का आयोजन किया गया

नागपुर समाचार : 23 मार्च 2023 को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के नागपुर शाखा द्वारा क्रीड़ा चौक में स्थित ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, नागपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी धारणा अवस्थी राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र, प्रमुख अतिथि एडवोकेट उषा माणिकपुरे उपाध्यक्ष नागपुर जिला बार एसोसिएशन, विशिष्ट अतिथि माननीय शारदा नायडू प्राचार्य ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय नागपुर रही। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ ही आरंभ हुआ।सांची मांजरे जी नें सुंदर मनमोहक सरस्वती वंदना में नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रमुख अतिथि उषा माणिकपुरे व विशिष्ट अतिथि शारदा नायडू और धारणा अवस्थी को शाल, पेड़ व मोमेंटम प्रदान कर सत्कार किया गया। रेखा पांडे, रति चौबे, जिला अध्यक्ष सुनीता मांजरे, सीमा वानखेड़े, अपेक्षा वाघमारे, अंजलि जैन, संध्या कोसेकर, शैलजा मिश्रा, रेखा मिश्रा, निशा शुक्ला, ज्योति द्विवेदी सभी को मोमेंटम व प्रमाण पत्र देकर सत्कार किया गया।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नागपुर की सभी बहने जो कि वर्ष भर टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती हैं उन्हें प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। सभी मंच की बहनों को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा द्वारा *प्राइड ऑफ नेशन-2023 से और धारणा अवस्थी को Rmjm की ओर से मदर टेरेसा अवॉर्ड -2023 से सम्मानित किया जिसके सर्टिफिकेट आज प्रदान किए गए।

तदुपरांत धारणा अवस्थी ने अपनी प्रस्तावना में महिला दिवस के अवसर पर संकल्प लेने के लिए कहा कि सभी महिलाएं और बहने एक दूसरे की मदद करेंगे और एक दूसरे को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेंगे इसके साथ ही साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। मंच की प्रदेश संचालक रति चौबे ने एक कविता सुनाई जो कि महिलाओं को समर्पित थी। कॉलेज की प्राचार्य शारदा नायडू ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उषा माणिकपुरे ने विद्यार्थियों को चर्चा के माध्यम से टीन एज में होने वाली दिक्कतों से परिचित कराया, सही उम्र में सही कार्य करने, और शिक्षा संस्कार तथा समाज इनमें सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे देशऔर समाज में कुशल नेतृत्व कर सके। अपेक्षा वाघमारे ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। अवंतिका सिंग मैडम ने महाराष्ट्र में समाज की सोच लड़कियों के प्रति बहुत अच्छी है पर्दा प्रथा नहीं है और लड़कियों को समान अवसर प्रदान किए जाते हैं इस बात से अवगत कराया।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन संध्या कोसेकर द्वारा किया गया। उन्होंने महिला दिवस की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। रेखा पाण्डॆ कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

मंच के संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और सुंदर आयोजन के लिए टीम की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *