नागपुर समाचार : नागपुर शहर के बूटीबोरी स्थित माया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन 5 मार्च 2023 रविवार के दिन फीता काटकर व दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। माया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट के भव्य उद्घाटन समारोह में सावनेर के विधायक श्री सुनील केदार, पूर्व मंत्री श्री रमेश बंग, उमरेड के पूर्व विधायक श्री सुधीर पार्वे तथा नागपुर शहर के कई गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे। उक्त उद्घाटन के मौके पर सभी गणमान्य अतिथियोँ को हॉस्पिटल के संचालक डॉ. दीपक देवतले ने बुके देकर सम्मानित किया।

मौके पर उपस्थित श्री सुनील केदार ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज हमारे सभी चिकित्सक बहुत अच्छे काम कर रहे हैं, इसी कड़ी में चिकित्सक डॉ. दीपक देवतले को मैं धन्यवाद देती हूं कि इनके मातृभूमि पर आज जो हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया है यहां ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र के मरीजों को अच्छी सुविधा के साथ आधुनिक मशीनों द्वारा स्वास्थ्य सेवा उपचार प्रदान किया जाएगा।
श्री रमेश बंग तथा सुधीर पार्वे ने बताया कि बूटीबोरी में इस तरह के हॉस्पिटल का खुलना मील का पत्थर आगामी समय में साबित होगा। चिकित्सक डॉ. दीपक देवतले और डॉ. संगीता देवतले दोनों द्वारा जनता कि सेवा अपने मातृभूमि पर करना काफी सराहनीय कार्य है, अन्य चिकित्सकों के संपर्क द्वारा एक अच्छे कार्य गति को इनके द्वारा दिया जाना काफी अच्छी पहल होगी।
वही चिकित्सक डॉ. दीपक देवतले ने कहा कि नागपुर तथा बूटीबोरी की गरीब जनता को मुफ्त चिकित्सा प्रदान करना यह मेरा कॉलेज से ही एक सपना था जो आज मेरे बेटे और मेरी पत्नी सच कर दिखाया पिछले चालीस वर्षों से हम इस इलाके में इलाज कर रहे है हमने जीवन में बहुत कष्ट उठाए हैं और आज उसका फल मुझे मिला हैं।
डॉ. संगीता देवतले ने संवाददाता को बताया कि हमारे इस हॉस्पिटल में आधुनिक मशीनों के द्वारा बेहतर सुविधा कम लागत में मरीजों को प्रदान की जाएगी कोविड के समय में भी हमने महिलाओं की डिलेवरी फ्री ऑफ कॉस्ट की है और आज भी माया हॉस्पिटल में बहुत ही किफायती दरों में नॉर्मल तथा सीजर डिलेवरी की जाती है। तथा अस्पताल में महिला मरीजों के लिए बच्चेदानी सिजेरियन ऑपरेशन की व्यवस्था, लेडीज डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन में इलाज, प्रसव की सुविधा, महिला पुरुषों के बांझपन का सफल इलाज, टीकाकरण की व्यवस्था, फिजियोथैरेपी की व्यवस्था आदि सुविधा प्रदान की जाएगी। उक्त मौके पर माया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा मुफ्त जांच शिविर की व्यवस्था लगाई गई, जहां सैकड़ों मरीजों को जांच सुविधा उक्त मौके पर प्रदान की गई।
डॉ. दीपक देवतले के सुपुत्र तथा डॉ. श्याम देवतले ने बताया की माया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट में २४ घंटा आकस्मिक सेवा, मेडीसीन सेवा, अॅडव्हॉन्स ट्रामा केअर, जनरल मेडीसीन गायनॉकॉलॉजी, आयसीयू, २४ घंटा फार्मसी, इन्शुरंस / नगद रहित सेवा, डायग्नोस्टिक, एक्स-रे, सिटी स्कॅन, सोनोग्राफी, कलर डॉप्लर, कॅथ लॅब, अँजिओग्राफी, अँजिओप्लास्टी, पॅथॉलॉजी, फिजिओथेरपी, प्रसूतीशास्त्र, पेडीयाट्रिक्स, नेफ्रोलॉजी, न्युरोलॉजी, ऑन्कॉलॉजी, सायकॅट्रीक, कार्डियोलॉजी, सरकारमान्य, गर्भपात सेंटर, जनरल सर्जरी, आखोंकी सर्जरी, ऑर्थोपॅडिक सर्जरी, युरो सर्जरी, न्युरो सर्जरी, लॅप्रोस्कोपीक सर्जरी, कॅन्सर सर्जरी, ई.एन.टी.सर्जरी, प्लॉस्टीक सर्जरी, मॅग्झीलोफेशियल सर्जरी, पेडियाट्रिक सर्जरी, बर्न मॅनेजमें, अनउपलब्ध सेवाएँ, रेडियोथेरपी सेवाएं उपलब्ध हैं।



