- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन 

नागपुर समाचार : दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय तथा मतदान नोंदनी विभाग 57, उत्तर नागपुर विधानसभा मतदारसंघ जिलाधिकारी कार्यालय नागपुर इनके संयुक्त विद्यमान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रद्धा अनिल कुमार के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में विभिन्न विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से मतदार नोंदनी और चुनाव का महत्व इस विषय पर वक्तृत्व स्पर्धा, चित्रकला स्पर्धा, निबंध स्पर्धा और महिला मतदार कार्ड के साथ आधार कार्ड लिंक कैंप का आयोजन किया गया। 

राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के ओर से रैली का आयोजन किया गया। ग्रह अर्थशास्त्र विभाग की ओर से रंगोली स्पर्धा ली गई। वकृत्व स्पर्धा में प्राची प्रजापति, खुशी झोडापे, कंचन फुलसुंगे, प्राची मेश्राम, दीपिका प्रसाद इन्होंने मतदान जागरूकता के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए स्पर्धाओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभाग लिया। 

इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि श्रीमती वैशाली कावडे मैडम कलेक्टर ऑफिस नागपुर के उपस्थित थे उन्होंने छात्राओं को मतदान जागरूकता के विषय पर मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रद्धा अनिल कुमार इन्होंने कार्यक्रम में छात्राओं को मतदार रजिस्ट्रेशन के बारे में जागरूक किया सभी महिला को मतदान करना आवश्यक है कहा। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ बबीता थूल तथा आभार प्रदर्शन डॉ. सुजाता साखरे इन्होंने किया कार्यक्रम में डॉ. राजपूत, डॉ. चक्रवर्ती, डॉ. तिवारी, डॉ मसीह, डॉ. आगरकर, बालपांडे, डॉ. डबली, मनीषा चौहान, श्रद्धा शर्मा, डॉ. बालपांडे, इन्होंने सह भाग लेकर कार्यक्रम सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *