- नागपुर समाचार, सामाजिक 

आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने मनाया हल्दी कुमकुम बदलते परिवेश में बदला मकरसंक्रांति का स्वरूप:—

नागपूर: आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था की संस्थापक सचिव ज्योती द्विवेदी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी जोशी ने बींस एंड मेम्स कैफे नंदनवन, नागपूर में मकर संक्रांति पर्व पर हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। आजकल वर्क फ्रॉम होने की वजह से और बच्चों पर पढ़ाई का बोझ ज्यादा बढ़ जाने से महिलाएं तीज त्यौहार लॉन हाल होटल मे करने लगी है। ताकि परिवार वालों को डिस्टर्ब ना हो। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सरस्वती वृधुला, डॉ. तृष्णा गदीवन, सौ. जयमाला तिवारी, सौ. रेखा चतुर्वेदी, डॉ कविता परिहार उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, एवं उखाणे प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में अतिथियों ने भी हिस्सा लिया जिसमें डॉक्टर सरस्वती जी ने बाजी मारी और पुरस्कार अपने नाम कर लिया। उखाणे प्रतियोगिता में महिलाओं में से नीता पुनियानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही अधिक महिलाएं हो जाने के कारण म्यूजिकल चेयर. दो राउंड में आयोजित की गई प्रथम राउंड में उज्जवला राऊत और सेकंड राउंड में निशा शुक्ला विजयी रही सरप्राइस वेशभूषा का प्राइस ज्योति द्विवेदी के नाम रहा।

 

              हल्दी कुमकुम कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर नागपूर शहर की विख्यात मॉडल रश्मी तिरपुडे के शुभ हाथो से आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था के २०२३ के कलेंडर का विमोचन किया गया। रश्मी तिरपुड़े ने ज्योती द्विवेदी और संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ कविता परिहार ने किया। आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था विगत 10 वर्षों से भी ज्यादा समय से शैक्षणिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर कर महिलाओं में ऊर्जा का संचार कर रही है सभी महिलाओं को पल्लवी जोशी एवं ज्योति द्विवेदी ने हल्दी कुमकुम लगाकर उपहार प्रदान किए। होटल में मकर- संक्रांति मनाने का सभी बहनों ने गरमा गरम दौसे ,इडली- सांबर, वडा – सांबर और चटनी संग लुत्फ उठाया। सभी व्यंजन जायकेदार थे इसमें दो राय नहीं अंत में आगंतुकों का आभार श्रीमती ज्योति द्विवेदी ने माना। कार्यक्रम में सौ. रश्मी तिरपुड़े, डॉ सरस्वती, डॉ. तृष्णा गदीवन, सौ. जयमाला तिवारी, सौ. रेखा चतुर्वेदी, डॉ कविता परिहार माधवी शर्मा, प्रिती मिश्रा, निशा शुक्ला, वैष्णवी मिश्रा, हिना गुप्ता, मंगला महाजन, उज्वला राउत, चैताली अलोने, मिली गुप्ता, रेखा निमजे, निकिता पोहरे, नीलिमा, सुधा उपाध्याय उपस्थित रहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *