- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नायलॉन मांझे ने ली बच्चे की बली, इलाज के दौरान हुई मौत

मृतक बालक का नाम वेद शाहू है

नागपुर समाचार ‌: जिला प्रशासन सहित नागपुर पुलिस चाइनीज मांझे या नायलॉन मांझे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस बेचने वालों के साथ खरीदने वालों के खिलाफ भी इस बार मामला दर्ज कर रही है। लेकिन इसके बावजूद शहर में मांझे का उपयोग किया जा रहा है। इसी बीच नायलॉन मांझे ने शहर में पहली बली ले की है। गला चीरने के कारण वेद शाहु 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बालक का नाम वेद शाहू है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को वेद अपने पिता के साथ दो पहिया वाहन पर जा रहा था। जैसे ही वह जरीपटका पुलिस थाना के पास पहुंचे कि, मांझे से बच्चे का गला चिर गया। इसके बाद तुरंत बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी था। लेकिन बच्चे की मौत हो गई।  

पुलिस के दावे निकले कोरी हवा

शहर में अवैध मांझे को लेकर पुलिस ने कई बड़े-बड़े दावे किये थे। जिसमें ड्रोन से निगरानी करने, बीट मार्शल द्वारा गली-गली में जाकर देखना की पतंगबाज किस मांझा का इस्तेमाल कर रहे है शामिल है। लेकिन हकीकत यह है कि, पुलिस ने जो-जो वादे किए थे वह पूरी तरह नाकाफी निकली। किसी भी क्षेत्र में ड्रोन या बीट मार्शल निगरानी करते दिखाई नहीं दिए। लोग बड़ी संख्या में नायलॉन मांझे का इस्तेमाल पतंग उड़ाने के लिए कर रहे हैं।

कई हो चुके हैं घायल

इस साल नायलॉन मांझे से कई लोग और बच्चे घायल हो चुके हैं। पिछले दोनों एक नौ साल की बच्ची और 11 साल का बालक नायलॉन मांझे से घायल हो गए थे, वेद की तरह दोनों के गले मांझे से चीर गए थे। दोनों की जान बच गई। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों के गले में 27-27 टांके लगाए थे। जिसके बाद उनकी जान बचाई जा सकी। वहीं जरीपटका थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का पैर मांझे से कट गया। माझे ने पैर की हड्डियां तक काट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *