- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : पूर्व महाविकास आघाड़ी के वरिष्ठ नेताओं व विधि मंडल के सदस्यों की बैठक

पूर्व महाविकास आघाड़ी के वरिष्ठ नेताओं व विधि मंडल के सदस्यों की बैठक

नागपूर समाचार : महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन अधिवेशन के दूसरे दिन आज कामकाज की शुरू होने के पूर्व महाविकास आघाड़ी के वरिष्ठ नेताओं व विधि मंडल के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विधानमंडल के कामकाज के संदर्भ में व्यूहरचना पर सदस्यों का मार्गदर्शन किया गया.

बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, विधानसभा विरोधी पक्षनेता अजीत पवार, विधान परिषद के विरोधी
पक्षनेता अंबादास दानवे, कांग्रेस के विधिमंडल पक्षनेता बालासाहब थोरात, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रवादी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल, छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, एकनाथराव खड़से, शिवसेना के आदित्य ठाकरे, अनिल परब आदि उपस्थित थे.