- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : साल 2023 में 5 लाख से ज्यादा लोगों को भारत में बुद्धिस्ट बनायेगी – गगन मलिक फाउंडेशन

साल 2023 में 5 लाख से ज्यादा लोगों को भारत में बुद्धिस्ट बनायेगी

नागपुर समाचार : गगन मलिक के तत्वज्ञान में बुद्धा स्पिरिचुअल पार्क सिहोरा कन्हान में 555 विहार के लिए बुद्ध प्रतिमा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले समेत भिमराव आंबेडकर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय बौद्धमहासभा, सिध्दार्थ हत्तिअंबिरे, अध्यक्ष महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाती विभाग), मोहन वाकोडे, पि.एस.खोबरागड़े, प्रा. प्रवीण कांबले, नितिन गजभिये, विनयबोधि डोंगरे इन्होंने भी अपने विचार रखे। 125 के ऊपर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि का सहभाग रहा। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन स्मिता वाकडे और आभार प्रदर्शन स्नेहल नितिन गजभिये किया।

कार्यक्रम सफल बनाने हेतु वर्षाताई मेश्राम, प्रकाश कुंभे, अमित वाघमारे, विकास तायडे, प्रशांत धेंगरे, रवि सवाईतुल, विशाल कांबले, दिनेश शेंडे, शरद अवथरे, राजू भेलावे आदि अनेकोंने अथक परिश्रम किया।

केंद्रीय मंत्री रामदस आठवले : गगन मलिक फाउंडेशन के सभी उपक्रम में सामाजिक न्याय एवम अधिकारीता विभाग भारत सरकार की ओर से सभी मदत करने का अभिवचन देता हू।

गगन मलिक सीने अभिनेता तथा अध्यक्ष गगन मलिक फाउंडेशन : बाबासाहेब आंबेडकर इनको सच्ची श्रद्धांजलि देना हैं तो धम्मचक्र को गतिमान कर, हमे आने वाले समय साल 2023 में 5 लाख से भी जादा बुद्धिस्ट बनाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *