- Breaking News, नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपूर समाचार : भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राऊत ने शोभा यात्रा रथ का किया पूजन

नागपुर समाचार (वासुदेव पोटभरे) : परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ नगर की अनेक संस्थाओं के सहयोग से अक्षय तृतीया पर विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार १ मई को गोरक्षण सभा, धंतोली से शाम ६ बजे विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर प्रमुखता से महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री एवं नागपुर शहर के पालकमंत्री डाँ. नितीन राऊत, त्रिलोकीनाथ सिधरा, शोभा यात्रा के संयोजक जितेंद्र शर्मा, रामकिशन ओझा, डॉ महेंद्र शर्मा, संजय पालीवाल, बच्चु पांडे, रामनारायण मिश्रा, किशोर शर्मा, सतीश पुरोहित, संजय शर्मा, योगेश जोशी, सतीश सालपेकर, सुर्य कुमार त्रिपाठी, मनिष त्रिवेदी, वसंत पालीवाल, महेश तिवारी, एड. गोपाल शर्मा, आंनद चौबे, आनंद शर्मा आदी गणमान्य भगवान परशुराम जी की आरती में उपस्थित थे।

शोभायात्रा संयोजक जितेन्द्र शर्मा के अथक प्रयासों से की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से भ्रमण करते हुए महाप्रसाद के साथ समापन हुआ। वैश्विक महामारी से विश्वरक्षा की संकल्पना से ओतप्रोत परशुरामजी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रसंगो का संकलन शोभायात्रा के माध्यम से किया गया है। 

परशुरामजी का रथ रोकडे ज्वेलर्स के सौजन्य से मत्स्य अवतार की परिकल्पना को आर्टिस्ट चन्दू कावळे ने साकार किया गया था। अखिल विश्व सरयुपारिण ब्राह्मण महासभा, नागपुर द्वारा प्रेमशंकर चौबे एवं सहयोगियों द्वारा श्यामबाबा की आकर्षक झाँकी राम दरबार के साथ प्रस्तुत रहेगी, नारायणा विद्यालयम् द्वारा परशुराम द्वारा सहस्त्रार्जुन वध की झाँकी, किशोर रिखबचंद शर्मा परिवार द्वारा रेणुका माता दर्शन दुर्गा रुप की झाँकी, पारेन्द्र मीताराम पटले परिवार द्वारा विश्व विजेता परशुराम द्वारा सभी वर्गों को भूमि वितरण का आकर्षक दृष्य प्रस्तुत किया गया है, तिरुपती अर्बन को-ऑप बँक द्वारा श्री गणेश दर्शन झाँकी, विप्र फाऊण्डेशन व्दारा गौ माता रक्षा झाँकी, सम्मिलित थी। ‘जीरो माईल फाऊडेशन’ के कार्याध्यक्ष दीपक लालवानी द्वारा ‘गर्मी सुरक्षा संदेश रथ’ की आकर्षक झाँकी लोक कल्याण हेतु सम्मिलित कि गई है। दिव्यम शर्मा सजीव परशूराम बनकर सम्मिलित थे।

भृगुवंशीय परशुरामजी के रथ के सामने पं. भूपतप्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में बृह्यंवदों द्वारा सामूहिक वेदों का पठन किया गया था। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तुषार पिदडी, डॉ. मुकुंद मोहोळकर एवं साथियों द्वारा प्रशिक्षित १०१ ब्राह्मणवृदों द्वारा संपूर्ण मार्ग में शंखनाद किया गया। गुजराती युवा एवं महिला मंडळ व्दारा पं. बृजेश व्यास के नेतृत्व में रास गरबा की प्रस्तुति से नगरवासी लाभान्वित हुए। आर स्कॅन असोसिएशन व्दारा कमलेश पांडे, गजेन्द्र बन्सोड एवं सहयोगियों व्दारा स्केटिंग प्रदर्शन करते हुये धर्म ध्वजवाहक आकर्षण का केन्द्र थे।

शोभायात्रा के संपूर्ण मार्ग में सूरज शर्मा, पैलेश जोशी, निहारिका पुरोहित, खुशी कमलेश पांडे, विनोद पुरोहित, पं. श्याम पुराहित, श्यामसुंदर शर्मा व्दारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से संपूर्ण मार्ग गुंजायमान था।

शोभायात्रा प्रारंभ से लेकर संपूर्ण मार्ग में अनेक संस्थाओं द्वारा परशुरामजी के रथ का स्वागत पूजन किया एवं जलपान प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। जिनमें प्रमुख रुप से राजस्थानी गौड ब्राह्मण समिति, दधीच समाज, प्रा. ओमप्रकाश आचार्य, डॉ. महेश तिवारी, पालीवाल सेवा मंडल, वसंत पालीवाल, नार्मदीय ब्राह्मण समाज, विदर्भ ईकाई, शरद काशीव, राजेन्द्र साकल्ये, अखिल विश्व सरयुपारिण ब्राह्मण महासभा, ओमप्रकाश मिश्र, अजय त्रिपाठी, गुजर गौड ब्राह्मण समाज, श्री गौतम सेवा मंडल, संजय शर्मा, होटल अवध, सौ. उज्वला प्रकाश शर्मा, शुभम महेश शर्मा, गुप्ता परिवार टेम्पल बजार, पवन वर्मा, मुकेश व्यास, देवकुमार शर्मा, मुकेश व्यास, नंदू घारे, प्रविण शर्मा, शोभायात्रा वापसी पर महाआरती के साथ महाप्रसाद की व्यवस्था थी।

कार्यक्रम की सफलतार्थ विश्वजीत भगत के नेतृत्व में संजय चतुर्वेदी, जयभगवान शर्मा, किशोर शर्मा, अरविंद दुबे, राकेश मिश्रा, राजेन्द्र दिक्षीत, अनिल शर्मा, संजय शर्मा, अतुल देव, महेन्द्र भार्गव, श्रीकांत तिवरखेडे, प्रदिप रहिसे, विनय पांडे, आशीष शर्मा, हेंमत शर्मा, चिंटू पुरोहित, विक्रम शर्मा, महेन्द्र शर्मा, बी.एस. मुधोळकर, रजनी शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, सुनिता शर्मा, अर्चना भार्गव, सीमा शर्मा, अंजू मिश्रा, किरण शर्मा, भावेश जोशी, विष्णु शर्मा, सतीश शर्मा, डॉ. आनंद शर्मा इत्यादि अनेक कार्यकर्ता एवं समाज बंधु प्रयासरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *