- Breaking News, नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपुर समाचार : जेआईएच ने किए अज़ान, अफ़्तार, नमाज़ परिचय के आयोजन

इस्लाम के संबंध से फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर किया गया

नागपुर समाचार : जमाअत ए इस्लामी हिंद साउथ के तत्वावधान में सभी संप्रदाय की महिलाओं के लिए रमज़ान मिलन और अफ्तार मीट का आयोजन हज हाउस के पास गंजीपेठ में किया गया। डॉ. शिरीन खान ने वजू का तरीका और उसके स्वस्थ लाभ बताए। अज़ान परिचय के अंतर्गत रूजैन शेख ने अज़ान पढ़ी और मरियम शेख ने उसका अनुवाद कर के समझाया। शफीकुन ने नमाज परिचय और सुमैया खान ने नमाज पढ़ के बताया। नमाज में पढ़े जाने वाले शब्दों का अनुवाद कर के समझाया । इस प्रकार नमाज में बंदा अपने ईश्वर से बात करता है।

जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर महिला विभाग की शहर अध्यक्ष डॉ सबीहा खान ने रमजान का परिचय देते हुए रोजे के स्वास्थय लाभ, रमजान भाईचारा और प्रेम का पर्व प्रकाश डाला। इस्लाम के संबंध से फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर किया गया। इस कार्यक्रम में महिला पुलिस कांस्टेबल और सभी धर्मों की महिलाओं ने भाग लिया।शबाना शेख ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों को अफ़्तार आहार प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम का संचालन अंबरीन नाज़ ने किया।

नॉर्थ वेस्ट जमाअत के तत्वावधान में रमज़ान मिलन अफ्तार मीट कार्यक्रम झींगबाई टाकली के दारुस्सलाम हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अय्यूब खान और अबुल फहद राशिद ने रोज़ा और उसके पैगाम पर प्रकाश डाला। अफ्तार के बाद मगरिब की नमाज़ अदा की गयी । तत्पश्चात नमाज़ का परिचय दिया गया और मौजूद लोगों को एक ईश्वर की इबादत करने और सिर्फ उसी से मांगने के तरीके की भ्रांतियों को दूर किया गया। इस कार्यक्रम में दीपक उलनग्वार, राहुल मेश्राम, डॉ. रंगारी, बंटू भाव ठाकरे, रजनी टीकले, प्रीति पाखाले, प्रेरणा मेश्राम ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *