- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : समीर बाकरे, शिवानी दाणी को फिर प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी

नागपुर समाचार : महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा ने संगठन को और अधिक मजबूत और मुखर बनाने के लिए अपनी नई टीम की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने राज्य के लिए २३ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है, जिसमें नागपुर के दो प्रमुख चेहरों समीर बाकरे और शिवानी दाणी, अजय पाठक को फिर से स्थान दिया गया है।

पार्टी ने बाकरे और दाणी के पिछले कार्यकाल के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार यह महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। दाणी वर्तमान में मनपा की स्थायी समिति की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। समीर बाकरे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की नागपुर के पूर्व अध्यक्ष हैं और आर्थिक विषयों पर पार्टी का पक्ष रखते आए हैं।