- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू १५ अप्रैल को नागपुर में, एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह और आईआरएस प्रशिक्षण समापन में होंगी शामिल

नागपुर समाचार : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर नागपुर आ रही हैं। १५ अप्रैल को उनके मुख्य आतिथ्य में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह ११ बजे एम्स के मुख्य सभागार में संपन्न होगा।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोक भवन जाएंगी और शाम ४:५० बजे राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में आयोजित ७८वीं भारतीय राजस्व सेवा बैच के प्रशिक्षण समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रवि अग्रवाल तथा महानिदेशक सीबीचेन के मैथ्यू भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रपति नागपुर के लोक भवन में रात्रि विश्राम करेंगी। १६ अप्रैल को वह वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम का दौरा करेंगी तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य होंगी। अतिथि के रूप में शामिल इसके बाद वह नागपुर विमानतल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद और सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।