- Breaking News, IPL 2026, खेलकुद 

IPL समाचार : बारिश के कारण धुला केकेआर और पंजाब का मुकाबला, दोनों टीमों ने बांटे एक-एक अंक

IPL समाचार : केकेआर (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे। उसी वक्त हल्की बारिश के कारण मैच रुक गया। हालांकि, देखते ही देखते बारिश तेज हो गई जिससे मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। पांच-पांच ओवर का मैच कराने के लिए कटऑफ टाइम रात 11 बजकर 14 मिनट था।

बारिश रुक भी गई, लेकिन जब कवर्स हटे तो मैदान काफी गीला था और बाउंड्री के पास पानी भी भरा था। निर्धारित समय तक ग्राउंड तैयार नहीं किया जा सकता था,लिहाजा अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद दोनों कप्तानों से चर्चा की और मैच रद्द करने का फैसला किया। केकेआर और पंजाब को इस तरह एक-एक अंक मिले।