मेजर हेमंत जकाते को दी श्रद्धांजलि
नागपुर समाचार : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पहल पर मेजर हेमंत जकाते को श्रद्धांजलि के कार्यक्रम का आयोजन एनरिको हाइट्स के सभागार में किया गया। मंच पर नितिन गडकरी, कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा, ब्रिगेडियर सुनील गावपांडे, डिफेंस अकादमी की निदेशिका फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवाली देशपांडे, साहित्यकार डा. सागर खादीवाला और डा. भावना लाड की प्रमुख उपस्थिति रही।
जकाते की सेवाओं को याद करते हुए गडकरी ने कहा कि पहले देश सेवा और उसके बाद अंतिम सांस तक वे समाजसेवा को समर्पित रहे। जकाते दंपति का साहित्य के क्षेत्र में भी विशेष योगदान रहा और दोनों की २८ पुस्तकों का प्रकाशन हुआ। उन्होंने अपने पेंशन के पैसों से प्रहारगढ़ और दो शहीद स्मारक भी बनाए। कार्यक्रम को विभाताई टिकेकर, मधुसूदन मुडे और अमित थत्ते ने भी संबोधित किया।




